अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, दही बेचने निकले थे घर से, मिली मौत की सूचना

ठूठीबारी, महराजगंज।

ठूठीबारी कस्बे से प्रतिदिन की तरह दही बेचने निकले एक अधेड़ की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा चंदन पुल के समीप बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, भरवलिया बड़का टोला निवासी बुद्धिराम साहनी (65) बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दही बेचने के लिए निकले थे। इसी दौरान चंदन पुल के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुद्धिराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर ठूठीबारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment