ठूठीबारी पुलिस ने 60 शीशी नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा

महराजगंज ब्यूरो कार्यालय

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक रमेश पुरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर किशुनपुर चुल्हाई गांव के बगीचे में करीब 3:25 बजे छापेमारी की गई। मौके से मनोज यादव (38) पुत्र रामाश्रय यादव, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना बरगदवा, महराजगंज को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में किस-मिस सौंफ ब्रांड की 60 शीशियां नेपाली शराब बरामद हुईं। प्रत्येक शीशी 300 एमएल की थी, जिससे कुल 18 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल मनोहर यादव और होमगार्ड इंद्रजीत चौरसिया शामिल रहे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment