ठूठीबारी पुलिस ने चोरी के मामले में बिहार की दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, 12,400 रुपये बरामद

ठूठीबारी (महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12,400 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य ने हमराह महिला कांस्टेबल प्राची वर्मा और महिला कांस्टेबल अन्तिमा वर्मा के साथ कार्रवाई की।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 115/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना ठूठीबारी से संबंधित अभियुक्ता आरती माझी (30) पत्नी सुलाक माझी, निवासी नरकटियागंज, बिहार तथा चन्द्रमुखी (25) पत्नी राजा माझी, निवासी अखाड़ा घाट, थाना मुजफ्फरपुर, बिहार को 10 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे गिरफ्तार किया।
बरामदगी
गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से एक चॉकलेटी रंग का पर्स बरामद हुआ, जिसमें 12,400 रुपये नकद थे। इसके अलावा एक निर्वाचन कार्ड और एक फोटो भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment