स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, 650 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा,

 

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, 650 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

ठूठीबारी / महराजगंज

स्थानीय कस्बे स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 650 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम में जूनियर वर्ग में प्रियांशु पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल जीती, जबकि नैतिक जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे और उन्हें पंखा प्रदान किया गया। सन्नी प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल कर स्टडी टेबल प्राप्त की। वहीं प्राइमरी वर्ग में अमृता वर्मा ने प्रथम स्थान पाकर पंखा जीता, यश मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे और उन्हें स्टडी टेबल दी गई। सरफराज खान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल बैग हासिल किया।

इसके अतिरिक्त जूनियर और प्राइमरी वर्ग से 20-20 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप टिफिन वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्त, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य भगवती वर्मा, संरक्षक नंद प्रसाद चौधरी तथा प्रधानाचार्य मोहन चौधरी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment