चोरी के सामान समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
-मुखबिर क़ी सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर बरामद की कम्प्रेसर मशीन व अन्य सामान, नेपाली नंबर की बाइक भी कब्जे में, चोरी की कई वारदात को दे चुके है अंजाम
ठूठीबारी /महराजगंज
जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने इंडो नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में रमजीता के पास छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नौतनवा मार्ग के उत्तर सागौन के बगीचे के पास दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में सामान भर रहे हैं।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी से संबंधित कम्प्रेसर मशीन, पावर स्प्रेयर, सरिया, पाइप समेत अन्य सामान बरामद हुआ, साथ ही नेपाली नंबर की एक पल्सर बाइक बरामद क़ी गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पुस्तम राज केवट (28) व गौरव राज साहनी (19) निवासी नवलपरासी (नेपाल) के रूप में हुई। थाना प्रभारी बृजेश पाण्डेय ने बताया कि कार्रवाई मे बरामद सामान मुकदमा संख्या 42/26 से संबंधित है, जो पूर्व में चोरी हो गया था।
इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे केस दर्ज कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।