खेसरहा फार्म से 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार 

ठूठीबारी

ठूठीबारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की शाम करीब सात बजे ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। खेसरहा फार्म पर छापेमारी कर पुलिस ने 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुहम्मदीन पुत्र आशिक अली तथा अशोक यादव पुत्र स्वर्गीय जनार्दन यादव, निवासी ग्राम डिगहीं, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक साइकिल भी बरामद की है, जिसका उपयोग शराब के ढुलाई में किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बरामद अवैध शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल उदयभान सहित कांस्टेबल दीपक कुमार, कवि कुमार, सुनील और प्रमोद यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment