
अजय जायसवाल (जिला ब्यूरो प्रभारी)
महराजगंज कार्यालय
कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया ग्राम सभा भरवलिया छोटका कर छोटका टोला के प्राथमिक विद्यालय में एक माह के भीतर लगातार तीसरी बार चोरी होने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रधानाध्यापक विनय राज वर्मा ने ठूठीबारी पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दिए पत्र में बताया है कि विद्यालय में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पहली घटना 16 जुलाई और 21 अगस्त को भी विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी की गई थी। अब 25 अगस्त को तीसरी बार चोरी होने से विद्यालय प्रबंधन में चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही घटनाओं की सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को भी दी जा चुकी है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में रखी सरकारी संपत्ति एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने पुलिस से घटना की गंभीरता से जांच कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में भी चिंता है। लोगों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने तथा रात में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है कि जांच के लिए टीम गठित की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।