नेपाल बॉर्डर पर यूरिया तस्करी पर बड़ा प्रहार, तीन बाइक पर लदी 10 बोरी खाद के साथ दो दबोचे गए

ठूठीबारी/महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजी जा रही 10 बोरी यूरिया खाद बरामद के साथ मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली गईं। बरामद माल और आरोपितो को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने नेपाल की ओर खाद ले जाने की फिराक में मौजूद दो संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितो की पहचान उस्मान पुत्र निजामुद्दीन 26 वर्ष, निवासी राजाबारी तथा पिंटू गुप्ता पुत्र जगदीश कुमार गुप्ता (27 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से नेपाल ले जाने की तैयारी थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एचएफ डीलक्सयूपी 56डब्ल्यू-4180, हीरो होंडा यूपी 56ए-3374 तथा हीरो स्प्लेंडर यूपी 56सी- 6982 बाइक को भी कब्जे में ले लिया। बरामद यूरिया सहित तीनों बाइकों और गिरफ्तार आरोपितो के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम-1962 (कस्टम एक्ट) की धारा 111 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया।

संयुक्त अभियान में ठूठीबारी कोतवाली के एसआई रमेश पुरी, एसआई अनिल सिंह, एसआई अभिषेक चौधरी तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी ठूठीबारी के उपनिरीक्षक वाई. रेगमा, अजय कुमार, दिनेश कुमार यादव और धीरेन्द्र कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment