वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष रौनियार के पिता रविंद्र रौनियार का निधन, व्यापारियों में शोक की लहर

ठूठीबारी (महराजगंज)

ठूठीबारी कस्बे के समाजसेवी एवं राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष रौनियार के पिता रविंद्र रौनियार का शनिवार की रात निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और महराजगंज के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

बताया जाता है कि शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। रविंद्र रौनियार ठूठीबारी कस्बे के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिनका अंतिम संस्कार चंदन नदी के घाट पर संपन्न हुआ।

रविंद्र रौनियार के निधन पर व्यापारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों तथा विभिन्न संगठनों के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment