चौक/महराजगंज। अपराध एवं अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने एक युवक को 16 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय एवं कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान ने मंगलवार को ग्राम सेखुई स्थित शराब भट्टी के पास से राजेश कुमार (28 वर्ष), पुत्र रामकेवल, निवासी ग्राम मदनपुर, थाना निचलौल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 पाउच (बंटी-बबली) अवैध शराब बरामद हुई।
इस संबंध में थाना चौक पर मु.अ.सं. 134/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।