फरेंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से लदी पिकअप व ई-रिक्शा जब्त

फरेंदा/महराजगंज।

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदी एक पिकअप और एक ई-रिक्शा को जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लकड़ी से लदी एक पिकअप और एक ई-रिक्शा को मौके से कब्जे में लेकर वन विभाग की अभिरक्षा में भेज दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए दोनों वाहनों में लदी लकड़ी के स्रोत, परिवहन से संबंधित अभिलेखों तथा इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने कहा कि जंगलों की अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध लकड़ी कारोबार पर प्रभावी अंकुश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment