ठूठीबारी में 34 पाउच अवैध देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अजय जायसवाल (जिला ब्यूरो प्रभारी)

महराजगंज।

ठूठीबारी थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 34 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 26 अगस्त 2026 को क्षेत्र की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा तस्करी की रोकथाम के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम कटखोर स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंची। यहां करीब शाम 3:30 बजे संदिग्ध अवस्था में मिले मनोज चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान, निवासी बकुलडीहा, थाना ठूठीबारी, उम्र करीब 40 वर्ष, की तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे से 34 पाउच बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक लालचन्द्र वर्मा, हेड कांस्टेबल उदय कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार तथा आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल शिवेंद्र तिवारी और कांस्टेबल आसिफ इकबाल शामिल रहे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment