अमृत सरोवर में उतराता मिला महिला का शव, मचा कोहराम, मौके पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम के की जांच

ठूठीबारी/महराजगंज

कोतवाली क्षेत्र के तुर्कहिया गांव स्थित अमृत सरोवर तालाब में शनिवार को 57 वर्षीय रतनी देवी पत्नी हिरामन का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रतनी देवी सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान तालाब के पास भैंस चरा रहे एक ग्रामीण की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान रतनी देवी के रूप में की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहले भी हो चुका है हादसा: ग्रामीणों के मुताबिक इसी अमृत सरोवर में पूर्व में भी हादसा हो चुका है। घटना के बाद तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment