ठूठीबारी /महराजगंज
कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया मोड़ के समीप शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान शैलेंद्र पुत्र भिखारी, निवासी किशुनपुर, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शैलेंद्र निचलौल की तरफ से बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान भरवलिया मोड़ के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जाकर टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।