ठूठीबारी पुलिस ने 10 घंटे में किया चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार; पांच सोलर पैनल व चार बैटरी बरामद

ठूठीबारी (महराजगंज)। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक वारदात का महज 10 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच सोलर पैनल, चार ईस्टमैन कंपनी की बैटरी, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मैरी से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तबरेज अंसारी निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी, चन्द्रशेखर साहनी निवासी कटका, थाना निचलौल तथा बलराम दूबे निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 109/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस में की गई है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, सुनील कुमार, अवधेश यादव, नितेश पाण्डेय, दीपक कुमार एवं दुर्गाप्रसाद चौरसिया शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment