
चौक/महराजगंज।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार थाना चौक पर दर्ज मुकदमा संख्या 126/2026 में धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त मनौवर अली (38) पुत्र इस्माईल, निवासी ग्राम खोस्टा, थाना चौक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह तथा कांस्टेबल पियूष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।