भारत-नेपाल सीमा के लक्ष्मीपुर खुर्द से 27 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

 

भारत-नेपाल सीमा के लक्ष्मीपुर खुर्द से 27 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

ठूठीबारी (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 27 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार देर रात सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीपुर हरखपुरा सीमा चौकी के पास करीब 12:30 बजे पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके पास रखे जूट के बोरे से नेपाली ब्रांड ‘किस-मिस सौंफ’ शराब की 300-300 मिलीलीटर की कुल 90 शीशियां (तीन गत्ते) बरामद हुईं, जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर है। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम साहनी उर्फ लालू (20 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment