कोठीभार थाना क्षेत्र में बेकाबू बाइक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, मौके से चालक फरार

सिसवा बाजार महराजगंज

कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा कटहरी में चरगहाँ मार्ग पर एक बेकाबू मोटरसाइकिल ने 3 वर्षीय मासूम अंकिता को रौंद दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलवा कैमी निवासी रजवंता देवी अपनी मासूम बेटी अंकिता का इलाज कराने कटहरी गाँव आई थीं। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे माँ – बेटी मार्ग पार कर रही थीं, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तीव्र थी कि बच्ची सड़क पर कई फीट दूर जा गिरी।

परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अंकिता को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस संबंध मे कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार अज्ञात बाइक चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment