नेपाल बॉर्डर पर 500 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीमा पर चौकी प्रभारी मनीष पटेल की ताबड़तोड़ कार्रवाई से टूट रहा तस्करी का सिंडिकेट, लगातार हो रही है बरामदगी

– सीमा पर चौकी प्रभारी मनीष पटेल की ताबड़तोड़ कार्रवाई से टूट रहा तस्करी का सिंडिकेट, लगातार हो रही है बरामदगी

 

ठूठीबारी /महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में ठूठीबारी कोतवाली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली और नेपाली बाइक सवार दो आरोपित के पास से 500 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ।

मंगलवार को ठूठीबारी बीओपी पोस्ट बांध-2 के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक नेपाली यामाहा मोटरसाइकिल लू 6 प 413 को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार (उम्र लगभग 26 वर्ष) व अजीत कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी पाल्ही थाना परासी, जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8, 20, 23, 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नेपाल से भारत की ओर अवैध रूप से गांजा लाकर तस्करी करने की फिराक में थे। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।

बरामदगी टीम में लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल मनोहर यादव, कांस्टेबल निलेश पांडेय तथा एसएसबी के जवान इंद्रदेव यादव और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment