एसएसबी की तत्परता से ई रिक्शा हादसे में घायल चार लोगों की बची जान

एसएसबी की तत्परता से हादसे में घायल चार लोगों की बची जा

ठूठीबारी क्षेत्र में एसएसबी जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे नदी-02 ओपी पोस्ट के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव उप निरीक्षक अजित तालुकदार के साथ सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचीं।

जवानों ने बिना देरी किए घायलों—बिंद्रेश यादव, सुमन यादव, छह वर्षीय अंश और आठ वर्षीय मोहिनी—को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ।

बताया गया कि सामने अचानक आई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। एसएसबी की इस त्वरित मदद और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment