फाल्गुन पूर्णिमा पर बेलवा घाट में 152वीं नारायणी गंडकी महाआरती, विश्व शांति की कामना

फाल्गुन पूर्णिमा पर बेलवा घाट में 152वीं नारायणी गंडकी महाआरती, विश्व शांति की कामनावाल्मीकिनगर। फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में 152वीं नारायणी गंडकी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति एवं आध्यात्मिकता की छटा बिखर गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थरुहट के निर्माता एचेल थारू, समाजसेवी संगीत आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी, आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी, स्वास्थ्यकर्मी कुमारी संगीता, धमाका फिल्म्स के निर्माता अरविंद अकेला, पुनीता देवी, यशोदा देवी तथा अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की आरती और भजन-कीर्तन से पूरा संगम तट भक्तिमय हो उठा।
मुख्य अतिथि एचेल थारू ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई हिस्सों में युद्ध जैसी परिस्थितियां बन रही हैं, जिससे मानवता चिंतित है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं युवा समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि वैश्विक तनाव और संघर्ष का माहौल पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है। राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का उल्लेख करते हुए मां नारायणी गंडकी से विश्व शांति और भाईचारे की प्रार्थना की।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा इको-फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल ‘नारायणी गंडकी माता की जय’ और ‘गंगा मैया की जय’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
संस्था द्वारा हर पूर्णिमा को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महाआरती का आयोजन किया जाता है। महाप्रसाद की व्यवस्था जयकुमार गुप्ता और कुमारी संगीता द्वारा की गई। कार्यक्रम में गायक राजा कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन संगीत आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एचेल थारू एवं अरविंद अकेला ने किया। 🙏✨

Sharing Is Caring:

Leave a Comment