पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपित को परसामलिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। परसामलिक थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को ग्राम असुरैना निवासी 24 वर्षीय अफताब पुत्र नेवास को गिरफ्तार किया। आरोपित थाना परसामलिक में दर्ज मुकदमा संख्या 67/2026 में धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़, कांस्टेबल लालजी गौड़ तथा रिजर्व कांस्टेबल उमेश प्रसाद शामिल रहे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment