नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 15 वर्षीय किशोर निरुद्ध

चौक (महराजगंज)। थाना चौक पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए विधि का उल्लंघन करने वाले 15 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उसे रविवार को ग्राम दरहटा स्थित उसके घर से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, मामले में थाना चौक में मु0अ0सं0 133/2026 के तहत धारा 137(2), 76 व 87 बीएनएस तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस की टीम ने रविवार 9 अगस्त को दोपहर करीब 12:10 बजे किशोर को उसके घर से निरुद्ध किया। पुलिस ने बताया कि किशोर के संबंध में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजवेन्द्र यादव और कांस्टेबल अभय कुमार सिंह शामिल रहे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment